spot_img
Wednesday, April 22, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Lucknow: बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन का फैसला,सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे स्कूल

Lucknow में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैरसरकारी और निजी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार 22 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। यह निर्णय बच्चों को भीषण गर्मी और लू से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

 लू के खतरे को देखते हुए लिया गया फैसला

प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में बढ़ते तापमान और हीटवेव की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि छोटे बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके। नए समय का पालन सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

 IMD ने जारी किया गर्म और शुष्क मौसम का पूर्वानुमान

India Meteorological Department (IMD) की लखनऊ इकाई के अनुसार 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अलग-अलग दिनों पर लू चलने का अनुमान जताया गया है।

IMD के अनुसार 22 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच कई स्थानों पर दिन के समय लू चल सकती है। खासकर 23 और 24 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता

 तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि 26 और 27 अप्रैल को कुछ राहत मिलने के संकेत हैं, क्योंकि इन दिनों लू को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

न्यूनतम तापमान में शुरुआती 48 घंटों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts