spot_img
Friday, April 17, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Uttar Pradesh: प्रदेश के स्कूलों में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान शुरू, छात्राओं को सशक्त बनाने पर ज़ोर

Uttar Pradesh: प्रदेश के सभी परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार से ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह विशेष अभियान तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। इस तरह के प्रयासों से न सिर्फ जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि बालिकाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को भी मजबूती मिलेगी।

पहले दिन अभिभावकों का होगा सम्मान

अभियान के पहले दिन उन छात्राओं के अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा, जिनकी स्कूल में उपस्थिति 70 प्रतिशत से अधिक रही है। इसके साथ ही विद्यालयों में ‘मानव श्रृंखला’ बनाकर समाज में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

आत्मरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अभियान के तहत 17 अप्रैल को स्कूलों में आत्मरक्षा प्रदर्शन, समाज सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ के अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, जिससे वे आत्मविश्वासी और सुरक्षित महसूस कर सकें।

प्रतियोगिताओं से बढ़ेगा आत्मविश्वास

20 अप्रैल को ‘सशक्त नारी, समृद्ध भारत’ विषय पर वाद-विवाद और लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें निबंध, स्वरचित कविता और पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियां शामिल होंगी, जो छात्राओं की प्रतिभा को निखारने में मदद करेंगी।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों, बेसिक शिक्षा अधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी गतिविधियों की फोटो और रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा को समय पर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts