spot_img
Wednesday, June 10, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

UP Crime News: सहारनपुर में Honor Killing यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या

UP Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ऑनर किलिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस दिन प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही थी, उसी दिन एक परीक्षा केंद्र के बाहर प्रेम विवाह करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप मृतका की पत्नी के मायके वालों पर है।

चार महीने पहले की थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार, शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय शिव कुमार ने करीब चार महीने पहले आकांक्षा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी से आकांक्षा का परिवार खुश नहीं था और लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। इसके बावजूद दोनों साथ रह रहे थे और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके थे।

रविवार को शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए सहारनपुर के कृषि इंटर कॉलेज लेकर पहुंचे थे। आकांक्षा परीक्षा देने केंद्र के अंदर गई, जबकि शिव कुमार बाहर उसका इंतजार कर रहे थे।

परीक्षा के बाद रास्ते में घेरकर मारी गोली

परीक्षा खत्म होने के बाद आकांक्षा अपने पति के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर लौट रही थी। आरोप है कि तभी पहले से घात लगाए बैठे आकांक्षा के भाई, मां, बहन, जीजा और दो मामाओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़िता के अनुसार, विवाद के दौरान आकांक्षा के भाई ने गाड़ी की खिड़की के पास आकर बेहद करीब से शिव कुमार को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल में पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

पति की मौत के बाद आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। हाथों में शादी का लाल चूड़ा पहने आकांक्षा अस्पताल परिसर में न्याय की गुहार लगाती रही। उसने अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है। प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts