spot_img
सोमवार, सितम्बर 7, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

UP T20 League Final: रिंकू सिंह की कप्तानी का जलवा बरक़रार, मेरठ मैवरिक्स ने दूसरी बार जीती UP T20 League ट्रॉफी

UP T20 League Final: रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवरिक्स ने यूपी T20 लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में मेरठ की टीम ने भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कंस को 94 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।इस जीत के साथ मेरठ मैवरिक्स ने दूसरी बार यूपी T20 लीग की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

दिव्यांश जोशी ने जड़ा रिकॉर्ड शतक

मेरठ की जीत के सबसे बड़े हीरो ओपनर दिव्यांश जोशी रहे। उन्होंने फाइनल में सिर्फ 40 गेंदों पर 105 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 12 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

दिव्यांश ने अपना शतक महज 37 गेंदों में पूरा किया। यह यूपी T20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक बताया गया है। उनकी विस्फोटक पारी के दम पर मेरठ मैवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रन बनाए।

109 रन पर सिमटी लखनऊ फाल्कंस

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कंस की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम के बल्लेबाज मेरठ के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके।

लखनऊ की पूरी टीम 16 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह मेरठ मैवरिक्स ने 94 रन से फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

चैंपियन बनते ही डांस करने लगे रिंकू सिंह

टीम की शानदार जीत के बाद कप्तान रिंकू सिंह का जश्न भी देखने लायक रहा। मेरठ मैवरिक्स के चैंपियन बनते ही रिंकू मैदान पर ही डांस करते नजर आए। उनका यह जश्न सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।

चारों सीजन में खेला फाइनल

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मैवरिक्स ने यूपी T20 लीग के चारों सीजन में हिस्सा लिया है और हर सीजन फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है। इन चार फाइनल मुकाबलों में टीम ने दो बार खिताब अपने नाम किया है।

इस तरह 2026 का सीजन मेरठ मैवरिक्स और उसके कप्तान रिंकू सिंह के लिए एक और यादगार उपलब्धि बन गया।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts