Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस बार 19 अप्रैल को मनाई जाएगी और इसे लेकर ज्योतिष में खास उत्साह देखा जा रहा है। वजह है ग्रह संयोग इस दिन सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे।सी स्थिति को ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है और इसे ‘अक्षय योग’ कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन शुरू किए गए काम लंबे समय तक फायदा देते हैं और रुकते नहीं हैं।
अक्षय योग का मतलब क्या होता है?
‘अक्षय’ का मतलब ही होता है,जो खत्म न हो। इसी वजह से इस दिन को निवेश, नए काम की शुरुआत और शुभ कार्यों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।कहा जाता है कि इस दिन किए गए प्रयास धीरे-धीरे लेकिन लगातार अच्छे परिणाम देते हैं।
मेष राशि: आत्मविश्वास और मौके दोनों बढ़ेंगे
मेष राशि वालों के लिए यह समय ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामकाज में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी।ऑफिस में आपकी पहचान बढ़ सकती है और प्रमोशन के संकेत भी बन रहे हैं। कारोबार करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं, जिससे आय में सुधार होगा।
वृषभ राशि: लंबे समय के सपने पूरे हो सकते हैं
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय राहत लेकर आ सकता है। अगर आप घर या जमीन लेने की सोच रहे थे, तो बात आगे बढ़ सकती है।परिवार में चल रही उलझनें कम होंगी और माहौल पहले से ज्यादा शांत महसूस होगा। नए काम शुरू करने के लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है।
सिंह राशि: रुके कामों में तेजी आएगी
सिंह राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ा हल्का और राहत भरा हो सकता है। जो काम लंबे समय से अटके थे, वे अब आगे बढ़ सकते हैं।सरकारी या कानूनी मामलों में भी सुधार के संकेत हैं। साथ ही, समाज में आपकी छवि और मजबूत हो सकती है।
वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों में राहत
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।नई नौकरी के मौके भी मिल सकते हैं और कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।अक्षय तृतीया 2026 को सिर्फ पूजा-पाठ का दिन नहीं, बल्कि एक नए शुरुआत के मौके के रूप में भी देखा जा रहा है, खासकर इन राशियों के लिए यह समय उम्मीद और बदलाव लेकर आ सकता है।

