spot_img
मंगलवार, अगस्त 25, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

बेस्ट PM को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बताया किसे मानते हैं सबसे बेहतर

Abhijeet Deepike: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। एक न्यूज कार्यक्रम में उनसे सवाल किया गया कि उनके हिसाब से देश का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन रहा है। इस सवाल पर दीपके ने बिना ज्यादा सोच-विचार के देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम लिया।

दीपके ने अपने जवाब में नेहरू को देश के अब तक के सबसे ‘कूलेस्ट’ प्रधानमंत्री में से एक बताया। उनके इस जवाब पर सीजेपी के आशुतोष रांका ने भी सहमति जताई। वहीं सौरव दास ने भी दीपके की राय का समर्थन किया।

इन मुख्यमंत्रियों को भी बताया बेहतर

कार्यक्रम के दौरान दीपके से जब देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्रियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम लिए।

एमके स्टालिन के काम की तारीफ करते हुए दीपके ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में काम किया। वहीं पिनाराई विजयन के लिए उन्होंने केरल के हेल्थ मॉडल का जिक्र किया।

अरविंद केजरीवाल को लेकर दीपके ने कहा कि दिल्ली में स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके कार्यों पर ध्यान दिया गया था। इस तरह उन्होंने अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए काम को अपनी पसंद का आधार बताया।

5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान

सीजेपी ने 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान भी किया है। यह तारीख शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। संगठन का कहना है कि केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को किए गए कुछ वादों को अब तक पूरा नहीं किया है।

सीजेपी ने देशभर के छात्रों, युवाओं और युवा संगठनों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है। संगठन ने दावा किया है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च

सीजेपी के मुताबिक, 5 सितंबर को मार्च इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक निकाला जाएगा। संगठन ने बताया कि इस मार्च में नीट से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजन भी शामिल होंगे।

फिलहाल अभिजीत दीपके का नेहरू को देश का बेस्ट पीएम बताना राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनके इस जवाब को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts