spot_img
सोमवार, अगस्त 24, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

नशे में थे आरोपी, टोका तो शिक्षक के परिवार को बनाया निशाना, हत्या के बाद खीरा-खजूर खाकर भागे

Bangladesh Hindu family murder: बांग्लादेश के रंगपुर से सामने आई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, एक सेवानिवृत्त शिक्षक, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चों की हत्या के मामले में दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वारदात के बाद दोनों आरोपी करीब 6 से 7 घंटे तक उसी घर में मौजूद रहे।

छत पर नशे के बाद शुरू हुआ खूनी खेल

पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी मुग्धो और सिद्धार्थ पड़ोस की इमारत के रास्ते शिक्षक गणपति चक्रवर्ती के घर की छत पर पहुंचे थे। वहां दोनों कथित तौर पर ‘याबा’ नामक नशीली गोली का सेवन कर रहे थे। आवाज सुनकर गणपति चक्रवर्ती छत पर पहुंचे और दोनों युवकों से पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि आरोपियों को पहचान उजागर होने और पकड़े जाने का डर था। इसी वजह से उन्होंने कथित तौर पर शिक्षक की हत्या कर दी। इसके बाद परिवार के बाकी सदस्यों को भी निशाना बनाया गया।

पत्नी और बच्चों को भी नहीं बख्शा

पति के साथ हुई हाथापाई की आवाज सुनकर पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती सीढ़ियों की ओर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उनकी भी हत्या कर दी। इसके बाद उनकी बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी और 12 वर्षीय बेटे प्रियम की जान ले ली गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को परिवार के सदस्यों से अपनी पहचान सामने आने का डर था। इसी आशंका ने वारदात को और भयावह बना दिया।

हत्या के बाद भी घर में रहे आरोपी

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कथित हत्यारे वारदात के तुरंत बाद घर से नहीं भागे। पुलिस जांच के मुताबिक, दोनों आरोपी लगभग 6 से 7 घंटे तक घर में ही रहे। इस दौरान उन्होंने फ्रिज से खीरा और खजूर खाए, कथित तौर पर दोबारा नशा किया और नहाने के बाद वहां से फरार हो गए।

पुलिस को घटनास्थल से खजूर की गुठलियां और खीरे के अवशेष समेत कुछ अन्य सबूत मिले। फोरेंसिक जांच ने जांच टीम को आरोपियों तक पहुंचने में मदद की।

दो दिन तक बंद रहे परिवार के फोन

परिवार के मोबाइल फोन लगातार बंद मिलने के बाद रिश्तेदारों को चिंता हुई। जब घर जाकर देखा गया तो परिवार के चारों सदस्यों के शव अलग-अलग जगहों पर मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस, सीआईडी और डिटेक्टिव ब्रांच की टीम ने संयुक्त जांच शुरू की। पूछताछ के बाद दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में वारदात से जुड़ी जानकारी स्वीकार की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts