spot_img
शनिवार, अगस्त 8, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Himanchal Pradesh News: सिर्फ 3 किमी चली थी बस, फिर हुआ दर्दनाक हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Himanchal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चुराह सब-डिविजन में बैरागढ़-चंबा रोड पर एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि बस करीब 100 फीट नीचे जा गिरी और कई यात्री इसकी चपेट में आ गए।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब सात यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिर्फ तीन किलोमीटर चली थी बस

जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवल्स की यह निजी बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बस ने अभी लगभग तीन किलोमीटर का ही सफर तय किया था कि देविकोठी के पास चालुज मोड़ पर ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया।

इसके बाद बस सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 15 से 16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों को इलाज के लिए टिस्सा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं। बस को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ और यात्री फंसे हो सकते हैं।

हादसे की वजह की होगी जांच

चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे की सही वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts