spot_img
शनिवार, अगस्त 15, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

हर 6 महीने में इंटरव्यू दें, HR ने बताया ऐसा करने से बढ़ेगा कॉन्फिडेंस और सैलरी की कीमत भी

Interview Every 6 Months: एक ही कंपनी में कई साल तक काम करना नौकरी की स्थिरता के लिहाज से अच्छी बात हो सकती है, लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है. हाल ही में HR प्रोफेशनल योगिता बहल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसी मुद्दे पर बात की.

उन्होंने बताया कि वह एक ऐसे कैंडिडेट का इंटरव्यू ले रही थीं, जिसके पास करीब 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस था. इसके बावजूद वह इंटरव्यू के दौरान काफी नर्वस नजर आया और सवालों के जवाब देते समय बार-बार फंबल कर रहा था.

योगिता के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह यह थी कि वह कर्मचारी अपने करियर की शुरुआत से ही एक ही कंपनी में काम कर रहा था और उसने पिछले 10 सालों में एक भी इंटरव्यू नहीं दिया था.

HR ने दी खास सलाह- हर 6 महीने में एक इंटरव्यू दें

योगिता ने नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी कि भले ही वे अपनी मौजूदा कंपनी में 2, 5, 10 या उससे ज्यादा साल से काम कर रहे हों, लेकिन इंटरव्यू देने की प्रैक्टिस बंद नहीं करनी चाहिए.

उनका कहना है कि नौकरी बदलने की जरूरत न हो, तब भी हर 6 महीने में कम से कम एक इंटरव्यू जरूर देना चाहिए. इसका मकसद नौकरी छोड़ना नहीं, बल्कि खुद को लगातार तैयार रखना है.

इंटरव्यू देने से होंगे ये 3 बड़े फायदे

HR के मुताबिक, नियमित रूप से इंटरव्यू देने से सबसे पहला फायदा कॉन्फिडेंस का होता है. जितनी बार आप इंटरव्यू फेस करेंगे, उतनी ही कम घबराहट महसूस होगी.

दूसरा फायदा अपनी मार्केट वैल्यू समझने का है. दूसरी कंपनियां आपके अनुभव और स्किल्स के लिए कितना पैकेज ऑफर कर सकती हैं, इसका अंदाजा मिलता रहता है.

तीसरा फायदा कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होने का है. इंटरव्यू में कठिन सवालों का जवाब कैसे देना है और अपनी बात कम शब्दों में प्रभावी तरीके से कैसे रखनी है, इसकी प्रैक्टिस होती रहती है.

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

योगिता की इस सलाह पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं. कुछ लोगों ने कहा कि वे खुद समय-समय पर इंटरव्यू देते हैं और इससे उन्हें फायदा मिला है.

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि हर 6 महीने में इंटरव्यू देना जरूरी नहीं है. उन्हें डर है कि अगर मौजूदा कंपनी को इसका पता चल जाए तो कर्मचारी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है.

फिर भी, इस सलाह का मूल उद्देश्य नौकरी बदलना नहीं बल्कि करियर के लिए खुद को हमेशा तैयार रखना है. इंटरव्यू को सिर्फ नौकरी पाने की प्रक्रिया मानने के बजाय अपनी स्किल्स और कॉन्फिडेंस को परखने का जरिया भी बनाया जा सकता है.

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts