spot_img
शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

सोने की तैयारी कर रहा था इंजीनियर, अचानक आया HR का फोन और खत्म हो गई नौकरी

Viral News: दिनभर का काम खत्म करने के बाद एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सोने की तैयारी कर रहा था। तभी रात करीब 9 बजे उसे मीटिंग के लिए बुलाया गया। उसे लगा कि यह रोज की तरह कोई सामान्य कामकाजी बातचीत होगी, लेकिन कॉल जुड़ते ही उसकी उम्मीद टूट गई।

HR ने महज कुछ मिनट की बातचीत में बताया कि कंपनी में इंटरनल स्ट्रेचिंग चल रही है और इसी वजह से उसका रोल खत्म किया जा रहा है। न किसी गलती का जिक्र हुआ और न ही पहले कोई नोटिस दिया गया।

टीम में अकेला भारतीय, सिर्फ उसी की गई छंटनी

इंजीनियर ने Reddit पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि वह अमेरिकी कंपनी के लिए भारत से वर्क-फ्रॉम-होम काम कर रहा था। उसकी पूरी इंजीनियरिंग टीम में वह अकेला भारतीय कर्मचारी था।

उसके मुताबिक, HR ने यह भी स्पष्ट किया कि नौकरी से हटाने का फैसला उसके काम या परफॉर्मेंस की वजह से नहीं हुआ है। इसके बावजूद टीम में सिर्फ उसी की नौकरी गई। अचानक लिए गए इस फैसले ने उसे अंदर तक हिला दिया।

यह बहुत बुरा अहसास है’

इंजीनियर ने बताया कि इतनी छोटी बातचीत में नौकरी खत्म होने की बात सुनना उसके लिए बेहद मुश्किल था। उसने कहा कि उसे इस तरह की स्थिति का पहले कभी सामना नहीं करना पड़ा था।

उसने माना कि टेक इंडस्ट्री में छंटनी कोई नई बात नहीं है और कई बार इसका कर्मचारी की क्षमता से सीधा संबंध भी नहीं होता। फिर भी जब बिना किसी तैयारी के नौकरी चली जाए, तो उस झटके से उबरना आसान नहीं होता।

अब नई नौकरी की तलाश में जुटा

नौकरी जाने के बाद इंजीनियर ने खुद को संभालते हुए आगे की तैयारी शुरू कर दी है। वह अपना रिज्यूमे अपडेट कर रहा है, नई नौकरियों के लिए आवेदन कर रहा है और इंटरव्यू की तैयारी में जुट गया है।

उसकी पोस्ट पर Reddit यूजर्स ने भी समर्थन दिया। कई लोगों ने अपनी नौकरी जाने की कहानियां साझा कीं और उसे भरोसा दिलाया कि यह मुश्किल समय हमेशा नहीं रहेगा। अब इंजीनियर को उम्मीद है कि जल्द ही उसे एक बेहतर अवसर मिल जाएगा।

सोशल मीडिया पर लोगों ने बढ़ाया हौसला

इस पोस्ट ने दिखाया कि अचानक नौकरी जाने का अनुभव कितना भावनात्मक हो सकता है। कई यूजर्स ने कहा कि छंटनी के बाद खुद को संभालना और दोबारा शुरुआत करना आसान नहीं होता, लेकिन कोशिश जारी रखना ही आगे बढ़ने का रास्ता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts