spot_img
बुधवार, अगस्त 26, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Jammu Expressway Accident: दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर हुए 2 बड़े हादसे, मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप

Jammu Expressway Accident: निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जम्मू-सांबा के करीब 30 किलोमीटर के दायरे में महज ढाई घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड की भारी स्लैब पिलर से फिसलकर नीचे जा गिरी। इन हादसों में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

हादसे के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। गनीमत रही कि कोई वाहन स्लैब की चपेट में नहीं आया। घटनाओं के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विजयपुर में बिहार के मजदूर की मौत

पहला हादसा मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे विजयपुर के जख क्षेत्र में जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हुआ। यहां फ्लाईओवर के दो पिलर के बीच डायाफ्राम सेगमेंट स्थापित किया जा रहा था। इसी दौरान एक भारी स्लैब असंतुलित होकर करीब 50 फीट नीचे गिर गई।

इसकी चपेट में समस्तीपुर निवासी 26 वर्षीय गौतम साहु आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। उसका सहयोगी बिटिश साहु गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका एम्स में इलाज चल रहा है।

सिद्धड़ा में भी गिरा स्लैब

दूसरा हादसा जम्मू के सिद्धड़ा इलाके में हुआ। यहां क्रेन की मदद से पिलर पर स्लैब रखी जा रही थी। इसी दौरान स्लैब नीचे गिर गई, जिससे रामबन निवासी बुद्धि सिंह की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। कंपनी और परियोजना अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा और अन्य सहायता देने का भरोसा दिया है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts