spot_img
सोमवार, अगस्त 17, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Lakhisarai Stampede: अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत

Lakhisarai News: सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के मौके पर लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जुटी भारी भीड़ के बीच करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। हादसे में 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।

बैरिकेडिंग टूटने से बिगड़े हालात

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंदिर में जल चढ़ाने के लिए सोमवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाइन में खड़े थे। अशोकधाम स्टेशन से मंदिर तक करीब दो किलोमीटर के रास्ते में बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान रास्ते के किनारे बिजली का पोल और तार गिरने की घटना के बाद करंट फैलने की अफवाह फैल गई।

अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। इसी दौरान बांस-बल्ले से बनी बैरिकेडिंग टूट गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

भगदड़ में कई श्रद्धालु भीड़ के नीचे दब गए। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है, जिनमें अधिकतर महिलाएं बताई जा रही हैं। वहीं 12 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

डीएम-एसपी मौके पर कैंप कर रहे

लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, वह सुबह करीब साढ़े तीन बजे से मौके पर मौजूद थे। करीब साढ़े छह बजे अचानक भीड़ बढ़ी और बैरिकेडिंग टूटने के बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। डीएम और एसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

प्रशासन हादसे की परिस्थितियों और भगदड़ की वास्तविक वजह की जांच कर रहा है। घटना ने भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts