spot_img
सोमवार, अगस्त 17, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

सीट खाली थी लेकिन RAC यात्री को नहीं मिली बर्थ, TTE पर लगा बड़ा आरोप, रेलवे ने लिया एक्शन

Indian Railways News: ट्रेन में सफर के दौरान सीट को लेकर होने वाली परेशानी कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब टिकट RAC हो और ट्रेन में सीट खाली होने के बावजूद पूरी बर्थ न मिले, तो यात्री के लिए यह काफी परेशान करने वाला अनुभव बन जाता है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां एक यात्री ने TTE पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सरफराज जेन नाम के यात्री का दावा है कि वह लुधियाना से वाराणसी जाने वाली वाराणसी एक्सप्रेस (14624) में RAC टिकट पर सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्हें पता चला कि ट्रेन में कुछ सीटें खाली हैं। उन्होंने TTE से अपनी RAC सीट को पूरी बर्थ में कंफर्म करने की बात कही, लेकिन उनके मुताबिक TTE ने सिर्फ इतना कहा कि ‘देखते हैं।’

खाली सीट होने के बावजूद नहीं मिली पूरी बर्थ

यात्री का कहना है कि अगर ट्रेन में कोई सीट खाली है तो RAC यात्री को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। हालांकि, उनके आरोप के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि TTE ने फाइन बनाकर किसी वेटिंग लिस्ट वाले यात्री को सीट दे दी।

सरफराज ने इस पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मांग की कि कोच की जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि कौन से यात्री अपनी सीट पर नहीं पहुंचे हैं। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले RAC यात्रियों की सीट कंफर्म की जानी चाहिए।

सोशल मीडिया पर शेयर की शिकायत

सरफराज ने अपनी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए PNR, ट्रेन नंबर और सीट से जुड़ी जानकारी रेलवे के साथ शेयर की। इसके बाद रेल सेवा की ओर से जवाब दिया गया। रेलवे ने शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की जानकारी दी और मुरादाबाद तथा फिरोजपुर डिवीजन को मामले में कार्रवाई के लिए सूचित किया।

हालांकि  TTE पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि वास्तव में सीट आवंटन में नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं।

यात्रियों ने बताई ऑटोमैटिक व्यवस्था की जरूरत

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने कहा कि खाली सीटों का आवंटन पारदर्शी और ऑटोमैटिक तरीके से होना चाहिए। इससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति कम हो सकती है।

RAC यात्रियों के लिए सीट आवंटन से जुड़ी व्यवस्था को लेकर पहले से ही कई सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में इस शिकायत की जांच और रेलवे की कार्रवाई पर यात्रियों की नजर बनी हुई है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts