spot_img
शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Lizard Home Remedies: छिपकलियों से डरे नहीं,मानसून में घर को बनाएं छिपकली-फ्री, जानिए सबसे आसान घरेलू उपाय

Lizard Home Remedies: मानसून आते ही घरों में नमी बढ़ जाती है और मक्खियां, मच्छर, चींटियां जैसे छोटे कीड़े तेजी से पनपने लगते हैं। यही कीड़े छिपकलियों का मुख्य भोजन होते हैं। ऐसे में छिपकलियां भी भोजन की तलाश में घर के अंदर आने लगती हैं। खासकर रसोई, बाथरूम, खिड़कियों और स्टोर रूम के आसपास इनकी मौजूदगी ज्यादा देखने को मिलती है।अगर आप भी बारिश के मौसम में छिपकलियों से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

घर की साफ-सफाई रखें

छिपकलियों को आकर्षित करने वाले कीड़े-मकौड़ों को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित सफाई। घर में कचरा जमा न होने दें और खाने-पीने की चीजों को हमेशा ढककर रखें। जितने कम कीड़े होंगे, उतनी ही कम छिपकलियां नजर आएंगी।

खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं

बरसात में अधिकतर कीड़े खिड़कियों और दरवाजों से घर में प्रवेश करते हैं। महीन जाली लगाने से कीड़ों की संख्या कम होगी और छिपकलियों को भोजन भी नहीं मिलेगा।

अंडे के छिलकों का करें इस्तेमाल

घरेलू नुस्खों में अंडे के छिलके काफी लोकप्रिय हैं। माना जाता है कि इनकी गंध छिपकलियों को पसंद नहीं आती। जिन जगहों पर छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं, वहां साफ अंडे के छिलके रख सकते हैं। समय-समय पर इन्हें बदलते रहें।

लहसुन और प्याज की तेज गंध

लहसुन की कलियां या प्याज के टुकड़े उन स्थानों पर रखें जहां छिपकलियां आती हैं। चाहें तो लहसुन के रस को पानी में मिलाकर स्प्रे भी कर सकते हैं।

 काली मिर्च का स्प्रे

काली मिर्च पाउडर और पानी का हल्का घोल बनाकर दीवारों और कोनों में छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि, बच्चों और पालतू जानवरों के आसपास इसका इस्तेमाल सावधानी से करें।

घर में नमी न बनने दें

बाथरूम, स्टोर रूम और रसोई को जितना हो सके सूखा रखें। अच्छी वेंटिलेशन से नमी कम होगी और कीड़े भी कम पनपेंगे।

दरारें और छेद करें बंद

दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों में मौजूद छोटी-छोटी दरारें छिपकलियों के छिपने की जगह बन जाती हैं। इन्हें सीलेंट या प्लास्टर से बंद कर दें।

कपूर का इस्तेमाल भी है असरदार

कपूर की तेज गंध भी छिपकलियों को दूर रखने में मदद कर सकती है। घर के कोनों, अलमारियों और रसोई के पास कपूर की गोलियां रखी जा सकती हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts