Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती सेल (RRC), भुवनेश्वर ने ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के विभिन्न वर्कशॉप और डिवीजनों में एक्ट अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों में General के 633, OBC के 435, EWS के 164, SC के 251 और ST के 116 पद शामिल हैं।
10वीं और ITI पास होना जरूरी
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
उम्मीदवार की उम्र 15 सितंबर 2026 को 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC/ST उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष और OBC वर्ग को तीन वर्ष की छूट नियमानुसार मिलेगी।
बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। 10वीं और ITI के अंकों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क और अप्लाई करने का तरीका
General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ‘Act Apprentice 2026-27’ लिंक चुनें। रजिस्ट्रेशन के बाद शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

