spot_img
Friday, May 22, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

WFI: खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ किया भंग, विवाद के बाद सरकार ने लिया फैसला

सरकार ने WFI पर बड़ा एक्शन लिया है। खेल मंत्रालय ने WFI अध्यक्ष संजय सिंह को निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने नए अध्यक्ष के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा इस वर्ष के अंत से पहले यूपी के गोंडा के नंदिनी नगर में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया है।

हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए थे, जिसमें गोंडा सांसद और यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत हुई थी। संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष बन गए थे। इसके बाद काफी ज्यादा बावाल हुआ। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने काफी विरोध किया। वहीं दूसरी ओर बृजभूषण और संजय सिंह की पहलवानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जारी थी लेकिन अब खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ को ही भंग कर दिया है।

WFI को अगले आदेश तक अपनी सभी गतिविधियों को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। फेडेरेशन का बिजनेस पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रित परिसरों से चलाया जा रहा है। जो कथित परिसर भी है जिसमें खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts