spot_img
रविवार, अगस्त 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में CM योगी से मांगा इंसाफ

उत्तर प्रदेश के आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र में स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पंखे से लटके हुए मिले, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आत्महत्या से पहले उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखा है।


सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा
सुसाइड नोट में उन्होंने बताया कि किस वजह से उन्हें अपनी जान देनी पड़ी। सुसाइड नोट में उन्होंने आश्रम के ही चार कर्मचारियों पर उनकी खुदकुशी के लिए जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ये दोनों बहनें पिछले काफी समय से तनाव में चल रही थी।


इस वजह से की आत्महत्या
इसके लिए आश्रम के चार लोग, जिसमें नीरज सिंघल, धौलपुर के ताराचंद, नीरज के पिता और ग्वालियर के आश्रम में रहने वाली एक महिला को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में दोनों ने करीब 25 लाख रुपए हड़पने तक का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा कि नीरज उन्हें धोखा दे रहा था। इस वजह से दोनों काफी टेंशन में थे।
CM योगी से की ये रिक्वेस्ट
उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि योगी जी मैं रिक्वेस्ट करती हूं इस पापी ने दोनों बहनों के साथ गद्दारी की है। दोनों बहनों ने बताया कि कैसे एक साल से वे परेशान थी। हमारी मौत के बाद इस सेंटर को गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए ले लिया जाए और आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी जाए। ये भी लिखा कि उन्हें आसाराम की तरह सजा दी जाए।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts