spot_img
Thursday, April 23, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रविवार को पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए गए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह लगातार पांचवां महीना है, जब देश में (महाराष्ट्र को छोड़कर) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89 62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

दूसरे शहरों में कीमत
गुरुग्राम में पेट्रोल 96.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.59 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये में बिक रहा है।
बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये और डीजल की कीमत 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर है।
जयपुर में पेट्रोल 108.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.48 रुपये प्रति लीटर है।
लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर है।

प्रतिदिन जारी की जाने वाली कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स, परिवहन लागत और डीलर कमीशन के आधार पर निर्धारित की जाती है।
 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts