spot_img
Wednesday, April 22, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Petrol Diesel Price: आज सस्ता हुआ सिलेंडर, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटे? यहां चेक करे

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरों को अपडेट किया है। इसके मुताबिक जहां कुछ शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं, वहीं कुछ शहरों में इसमें कमी भी आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सोमवार को 2.45 फीसदी की तेजी के साथ 87.66 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि राहत की बात यह है कि यह 90 डॉलर के नीचे बना हुआ है।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। सरकार ने पिछले पांच महीने से अधिक समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 21 मई 2022 को हुआ था।

बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की 94.24 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts