spot_img
बुधवार, जुलाई 1, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Petrol Diesel Price : इन शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, क्या आपका शहर भी है शामिल, अभी चेक करें

Petrol Diesel Price Today : बीते कुछ दिनों से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया था। वहीं आज गुरुवार सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। आपको बता दें कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर देश में इनकी कीमत तय की जाती है।

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के रेट में मई 2022 से कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी तेल कंपनियों ने वाहन चालकों को बड़ी राहत की खबर दी है। कई शहरों में ईंधन के रेट जस के तस बने हुए हैं। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले वैट टैक्स की वजह से कई शहरों में इनके रेट में बदलाव हुआ है।

जानिए अपने शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diesel Price)

बता दें कि राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

महानगरों के अलावा यूपी के नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.86 रुपये प्रति लीटर है। साइबर सिटी गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.96 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.89 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.82 रुपये प्रति लीटर है। पिंक सिटी जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.77 रुपये प्रति लीटर है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts