spot_img
गुरूवार, अगस्त 13, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Begusarai News: किराए के कमरे में सीनियर बैंक मैनेजर की लाश मिलने से सनसनी, हत्या या मौत? जांच जारी

बिहार के बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां किराए के कमरे से केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय ब्रजमोहन उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है, जो महारथपुर स्थित केनरा बैंक शाखा में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमरे से दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, ब्रजमोहन बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित निराला नगर में पिछले तीन वर्षों से किराए के मकान में रह रहे थे। रविवार को बिल्डिंग से तेज दुर्गंध आने पर अन्य किरायेदारों ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर चौकी पर उनका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। शव काफी हद तक सड़ चुका था, जबकि कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था।

एक महीने से बैंक नहीं पहुंचे थे मैनेजर

बैंक कर्मचारियों के अनुसार, ब्रजमोहन पिछले करीब एक महीने से बिना किसी सूचना के ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन कमरे की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पत्नी ने बताया आखिरी बातचीत

मृतक की पत्नी जूही ने बताया कि 24 जून को उनकी पति से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही पटना लौटने वाले हैं। लेकिन इसके कुछ दिन बाद उनकी मौत की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला प्राकृतिक मौत का है, आत्महत्या का है या फिर हत्या का।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts