spot_img
गुरूवार, अगस्त 20, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Crime News: गाजियाबाद में इतनी छोटी रक़म के लिए ले ली दोस्त की जान, जानिए पूरा मामला

Crime News: घटना बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन की है। 22 वर्षीय मुश्ताक अली कबाड़ बीनकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार, उसका पुराना दोस्त समीर उर्फ गट्टू भी कबाड़ बीनने का काम करता था और शराब का आदी बताया जा रहा है।

समीर करीब 20 दिन पहले इसी इलाके में किराए के मकान में रहने आया था। बुधवार को वह मुश्ताक के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए 20 रुपये मांगे। मुश्ताक ने रुपये नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई।

पेट में चाकू घोंपकर हुआ फरार

विवाद बढ़ने पर समीर ने कथित तौर पर चाकू निकालकर मुश्ताक के पेट में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल मुश्ताक मौके पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मुश्ताक को तत्काल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस चौकी का घेराव, एनकाउंटर की मांग

हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने विक्रम एंक्लेव पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसके एनकाउंटर की मांग की।

लोगों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। उनका कहना था कि मुश्ताक परिवार में अकेला कमाने वाला था और उसकी मौत के बाद पत्नी, मां और दो छोटे बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मुश्ताक के दो बच्चे हैं, जिनमें दो साल का बेटा और नौ महीने की बेटी शामिल है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts