spot_img
सोमवार, नवम्बर 2, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Hamirpur Crime: हमीरपुर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद की हत्या, दोषी का हुआ पुलिस इनकाउंटर

Hamirpur Girl Murder Case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। रविवार, 1 नवंबर को घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक लापता हो गई थी। देर शाम उसका शव अरहर के खेत में मिला। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले हीरालाल पर वारदात का आरोप लगाया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया।

तलाश में शामिल होकर परिवार को गुमराह करता रहा आरोपी

परिजनों के मुताबिक, बच्ची दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह लापता हो गई। परिवार और पड़ोसियों ने उसकी तलाश शुरू की। आरोप है कि आरोपी भी तलाश करने वालों के साथ शामिल हो गया और परिवार को गुमराह करता रहा। रात करीब आठ बजे गहरौली रोड के पास अरहर के खेत में बच्ची का शव मिला।

पुलिस के अनुसार, बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, छह वाहन क्षतिग्रस्त

बच्ची का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने का विरोध करने लगे। इस दौरान भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। अधिकारियों के मुताबिक, सीओ और अलग-अलग थानों की गाड़ियों समेत छह वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हीरालाल को पूछताछ के बाद साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने छिपाकर रखे देसी तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts