spot_img
Thursday, May 28, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

National Yoga Olympiad 2026: छात्रों को मिलेगा योग प्रतिभा दिखाने का मौका,15 से 18 जून तक होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता

Online Quiz Competition: देशभर के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब योग के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड-2026 के तहत 15 से 18 जून तक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव के अनुसार, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) वर्ष 2016 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन कर रही है। इस बार प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड पोर्टल पर आयोजित होगी।

ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को एनवाईओ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। आयोजन समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेरिट प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रत्येक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि बढ़ेगी और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।

पेंटिंग, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता भी होगी

योग ओलंपियाड के तहत केवल प्रश्नोत्तरी ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए पेंटिंग, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा सेकेंडरी स्तर के छात्रों के लिए कविता और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में योग, स्वास्थ्य और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सभी विद्यालयों में योग प्रोटोकॉल के अनुसार विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को अधिकतम छात्र सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि योग को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts