spot_img
Friday, May 22, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Delhi Government: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार सख्त, सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी और अवैध पशु बिक्री पर रोक

Kapil Mishra ने बकरीद के मद्देनजर पशु कल्याण और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। Delhi सरकार ने गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी और अवैध पशु खरीद-फरोख्त पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर रोक

विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वैध और अधिकृत स्थलों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन पशुओं की कुर्बानी गैरकानूनी

सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार गौवंश, गाय, बछड़ा और ऊंट की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी मानी जाएगी। मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

अवैध पशु परिवहन और बिक्री पर निगरानी

कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को अवैध पशु परिवहन, अवैध कुर्बानी और पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की गलियों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से पशुओं की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सफाई व्यवस्था पर भी जोर

बकरीद के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने कहा कि कुर्बानी के बाद सड़कों और नालियों में कचरा या खून फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही सीवर में वेस्ट बहाने पर भी रोक रहेगी।

लोगों से की अपील

सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। प्रशासन ने साफ किया है कि गाइडलाइन की अनदेखी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts