spot_img
सोमवार, अगस्त 3, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Delhi Bomb Threat: दिल्ली में बम धमकियों से हड़कंप, लाल किले समेत इस इमारतों को भी मिला धमकी भरा ईमेल

Delhi Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुरक्षा एजेंसियां पूरे दिन हाई अलर्ट पर रहीं। सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन मामलों की जांच में जुटी ही थीं कि दोपहर में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर कार्यालय और ऐतिहासिक लाल किले को भी विस्फोट से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने की सूचना सामने आई। लगातार मिल रही धमकियों के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई।

स्कूल परिसरों की हुई व्यापक जांच

धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने प्रभावित स्कूलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कक्षाओं, गलियारों, बाथरूम, खेल मैदान और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। इसके बावजूद सभी सूचनाओं की गंभीरता से जांच जारी है।

मेयर कार्यालय और लाल किले को भी मिला ईमेल

दोपहर में एमसीडी की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेयर कार्यालय और लाल किले को उड़ाने की धमकी वाला संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल भेजने वाले ने खुद को कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA)’ से जुड़ा बताया। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस ने पूरे इलाके की तलाशी शुरू कर दी। जांच एजेंसियां ईमेल की तकनीकी जांच कर उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ी सतर्कता

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस ने अतिरिक्त निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों या अफवाहों पर भरोसा न करें।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts