spot_img
Thursday, June 11, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Delhi News: दिल्ली-NCR में तपिश चरम पर, तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंचा, दो साल का रिकॉर्ड टूटा

Delhi News: नई दिल्ली में गर्मी ने इस बार मई महीने में ही लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 19 मई को राजधानी और NCR के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यह पिछले दो सालों में मई का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 18 मई को भी गर्मी का रिकॉर्ड टूटा था, लेकिन अगले ही दिन तापमान ने नया रिकॉर्ड बना दिया।सफदरजंग मौसम केंद्र, जिसे दिल्ली का आधिकारिक तापमान माना जाता है, वहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यही तापमान 43.4 डिग्री था। यानी सिर्फ 24 घंटे में पारा करीब 2 डिग्री तक बढ़ गया।

पूरे शहर में लू का असर

मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी और लू देखने को मिली। सबसे ज्यादा तापमान रिज इलाके में 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं आयानगर में 45.5 डिग्री, लोधी रोड पर 45.2 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।सुबह से ही गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा था। सुबह 11 बजे तक कई इलाकों में तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका था। दोपहर होते-होते पूरा शहर तपने लगा और 44 डिग्री का आंकड़ा पार हो गया।मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री ज्यादा रहा, जिसे “भीषण लू” की स्थिति माना जाता है। तेज धूप, सूखी हवाएं और बादलों की कमी ने गर्मी को और बढ़ा दिया।

रात में भी नहीं मिली राहत

दिल्ली वालों को सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच बना रहा। सफदरजंग में रात का तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।विशेषज्ञों का कहना है कि जब रात में भी तापमान ज्यादा रहता है, तो शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता। इससे डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता

गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों के लिए परेशानी बन गया है। दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब होने के बाद CAQM ने ग्रेप (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। 19 मई को दिल्ली का AQI 208 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।मौसम विभाग और विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी और खराब हवा से राहत मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में लोगों को धूप में निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts