spot_img
रविवार, अगस्त 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

सच्ची घटनाओं पर बना था दूरदर्शन का ये डरावना शो, धुन सुनते ही सहम जाते थे लोग

Aap Beeti Doordarshan Horror Show: 80 और 90 के दशक में दूरदर्शन का अलग ही जलवा था। ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे सीरियल लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके थे। लेकिन 2000s में जैसे-जैसे नए चैनल और नए कार्यक्रम आए, दूरदर्शन की लोकप्रियता कम होने लगी। इसी दौर में ‘आप बीती’ ने दस्तक दी और हॉरर को बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया।

बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने इस शो का निर्देशन किया था। रवि चोपड़ा ‘महाभारत’ के निर्देशन से भी जुड़े रहे थे। शो में निशिगंधा वाड, अनंग देसाई, वाणी त्रिपाठी, आयुष पांडे और अमेय हुनसवाडकर जैसे कलाकार नजर आए।

सच्ची घटनाओं पर आधारित थी हर कहानी

‘आप बीती’ की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉन्सेप्ट था। यह कोई सामान्य काल्पनिक हॉरर सीरियल नहीं था, बल्कि इसके एपिसोड देश के अलग-अलग हिस्सों में सामने आई कथित डरावनी घटनाओं पर आधारित होते थे।

हर एपिसोड में नई कहानी, नए किरदार और अलग परिस्थिति देखने को मिलती थी। मेकर्स पहले घटनाओं से जुड़े विवरण जुटाते और फिर उन्हें स्क्रिप्ट का रूप देकर स्क्रीन पर पेश करते थे। यही वजह थी कि दर्शकों को इसकी कहानियां ज्यादा वास्तविक और डरावनी लगती थीं।

बिना VFX के पैदा करता था खौफ

आज हॉरर फिल्मों और सीरियलों में डर पैदा करने के लिए VFX और भारी-भरकम स्पेशल इफेक्ट्स का खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन ‘आप बीती’ के समय ऐसा नहीं था। शो में डर का माहौल कहानी, अभिनय, बैकग्राउंड म्यूजिक और सस्पेंस के जरिए तैयार किया जाता था।

कई दर्शकों के लिए इसकी सबसे डरावनी चीज इसका टाइटल ट्रैक और धुन ही थी। शो देखने के बाद रात में अकेले बाहर निकलने या सुनसान जगह जाने में भी लोगों को डर लगता था। इंटरनेट पर उपलब्ध पुराने एपिसोड्स को लेकर आज भी दर्शक अपनी डरावनी यादें साझा करते नजर आते हैं।

फिर क्यों बंद हो गया ‘आप बीती’?

‘आप बीती’ के दो सीजन आए थे। पहला सीजन काफी लोकप्रिय हुआ, लेकिन दूसरे सीजन को वैसी सफलता नहीं मिली। इसकी एक बड़ी वजह शो का पुराना फॉर्मेट माना गया। उस समय दूसरे हॉरर शोज नए प्रयोग कर रहे थे, जबकि ‘आप बीती’ का अंदाज काफी हद तक पहले जैसा ही रहा।

इसके अलावा दूसरे सीजन की टाइमिंग भी बदल गई। पहले शो शनिवार रात करीब 9:30 बजे आता था, जबकि बाद में इसे देर रात 10:30 से 11 बजे के आसपास और मंगलवार को प्रसारित किया जाने लगा। इससे दर्शकों की संख्या प्रभावित हुई और आखिरकार शो बंद हो गया।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts