spot_img
Wednesday, May 20, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Amitabh Bachchan के रहस्यमयी ट्वीट ने मचाई हलचल, फैंस बोले- आखिर कहना क्या चाहते हैं बिग बी?

Amitabh Bachchan एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं। इसी बीच अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने भी फैंस की चिंता बढ़ा दी। हालांकि इन चर्चाओं के बीच बिग बी ने अपने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट साझा किए, जिन्होंने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

रहस्यमयी कविता ने खींचा लोगों का ध्यान

बुधवार तड़के अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक छोटा लेकिन रहस्यमयी पोस्ट साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक कविता भी लिखी। कविता की एक लाइन का अर्थ था, “जब चील शांत हो जाता है, तब तोते बोलना शुरू कर देते हैं।”

सोशल मीडिया यूजर्स इस लाइन को उनके खिलाफ चल रही अफवाहों और चर्चाओं पर तंज के रूप में देख रहे हैं। हालांकि बिग बी ने सीधे तौर पर किसी बात का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके शब्दों ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा। ब्लॉग के अंत में उन्होंने “प्यार, प्रार्थनाएं और बहुत कुछ” लिखकर फैंस के प्रति अपना स्नेह भी जताया।

‘पिलोरी-बडुम्बा’ ट्वीट से फैंस कन्फ्यूज

अमिताभ बच्चन का एक और ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सिर्फ “पिलोरी-बडुम्बा” लिखा। इस अजीब शब्द को देखकर फैंस हैरान रह गए और लगातार इसका मतलब पूछने लगे।

कुछ यूजर्स ने इसे बिग बी का मजाकिया अंदाज बताया, जबकि कई लोग इसे किसी नए प्रोजेक्ट का संकेत मान रहे हैं। हालांकि अभिनेता की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।

फिल्मों और टीवी में फिर दिखेगा बिग बी का जलवा

81 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं। वे अक्सर ब्लॉग के जरिए निजी अनुभव, कविताएं और जीवन से जुड़े विचार साझा करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही Kalki 2898 AD के सीक्वल में नजर आएंगे। इसके अलावा Kaun Banega Crorepati के नए सीजन के साथ भी वह छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts