spot_img
सोमवार, जुलाई 6, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Amitabh Bachchan: मुंबई की बारिश के बीच भी नहीं टूटा फैंस का प्यार,अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ के बाहर उमड़ी फैन्स की भारी भीड़

Amitabh Bachchan: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल रही है। इसी बीच बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर ‘जलसा’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें घर के परिसर में बारिश का पानी भरा नजर आया। हालांकि खराब मौसम के बावजूद रविवार को हमेशा की तरह बड़ी संख्या में फैंस बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर पहुंचे।

फैंस के प्यार से भावुक हुए बिग बी

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में रविवार को फैंस से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने लिखा कि लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं, ऑटोग्राफ लेते हैं और फिर वापस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने प्रशंसकों के इस प्यार और सम्मान की कद्र करते हैं।

बिग बी ने लिखा, “मौसम चाहे बारिश का हो, धूप हो या कड़ाके की ठंड, लोग फिर भी आते हैं। उनका जोश और प्यार मुझे हर बार भावुक कर देता है।”

मुंबई की बारिश पर जताई चिंता

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने मुंबई में लगातार हो रही बारिश और उसके असर पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून देर से आया, लेकिन अब लगातार बारिश के चलते झीलें भर रही हैं। हालांकि इसके साथ ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।

उन्होंने लिखा कि कई इलाकों में जलभराव हो गया है और आम जनजीवन के साथ खेती पर भी इसका असर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। पहले भाग में दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं, जबकि सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts