spot_img
गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

OTT पर छुपा है ये रत्न, पीरियड्स पर बनी ऐसी कहानी शायद ही देखी होगी, 8 एपिसोड में हर मोड़ पर मिलेगा बड़ा ट्विस्ट

Entertainments News: अगर आप ऐसी वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं जिसमें कहानी के साथ कोई गंभीर सामाजिक मुद्दा भी मजबूती से उठाया गया हो, तो अयाली (Ayali) आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। तमिल भाषा में बनी यह सीरीज हिंदी में भी उपलब्ध है और अपनी दमदार कहानी के कारण दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई है। खास बात यह है कि सीरीज को IMDb पर 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है।

8 एपिसोड में दिखाई गई अलग कहानी

‘अयाली’ की कहानी एक छोटे से गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सालों पुरानी परंपराएं लड़कियों की जिंदगी पर बड़ा असर डालती हैं। गांव में अयाली देवी की पूजा की जाती है और वहां एक अजीब परंपरा चली आ रही है।

इस परंपरा के मुताबिक, जैसे ही किसी लड़की को पहली बार पीरियड्स आते हैं, उसकी पढ़ाई बंद कर दी जाती है और कम उम्र में उसकी शादी कर दी जाती है। यही वजह है कि गांव की लड़कियों के सपने अधूरे रह जाते हैं।

डॉक्टर बनना चाहती है सेल्वी

कहानी की मुख्य किरदार सेल्वी एक ऐसी लड़की है, जो पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहती है। वह अपने आसपास की दूसरी लड़कियों से अलग जिंदगी जीने का सपना देखती है।

लेकिन जब सेल्वी को पहली बार पीरियड्स आते हैं, तो वह डर जाती है। उसे पता है कि अगर गांव वालों को यह बात पता चली तो उसकी पढ़ाई भी रुक सकती है। इसलिए वह अपनी मां से इसे छिपाने की गुजारिश करती है।इसके बाद कहानी में कई ऐसे ट्विस्ट और टर्न आते हैं, जो दर्शकों को लगातार बांधे रखते हैं।

पीरियड्स और सामाजिक सोच पर खुली बात

‘अयाली’ की सबसे खास बात यह है कि सीरीज सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि पीरियड्स से जुड़े सामाजिक स्टिगमा और लड़कियों की शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाती है। कहानी दिखाती है कि रूढ़िवादी सोच किस तरह लड़कियों के सपनों और भविष्य को प्रभावित कर सकती है।

क्लाइमेक्स देखकर रह जाएंगे हैरान

सीरीज का क्लाइमेक्स भी काफी दमदार बताया जाता है। कहानी जिस तरह आगे बढ़ती है, उसका अंत दर्शकों को चौंका सकता है। यही वजह है कि अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो यह आपके OTT वॉचलिस्ट में शामिल करने लायक है।

कहां देखें ‘अयाली’?

‘अयाली’ को ZEE5 पर देखा जा सकता है। सीरीज में नक्षत्रा ने सेल्वी का किरदार निभाया है और उनकी एक्टिंग को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसे मुत्थुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts