spot_img
गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

भुवन बाम की मां के सामने पुलिस ने पकड़ लिया कॉलर, फिर जो हुआ वो यादगार बन गया

Entertainment News: आज भुवन बाम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यूट्यूब की दुनिया से निकलकर उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी खास जगह बनाई है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। हाल ही में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर शायद आपको भी हंसी आ जाए।

भुवन ने बताया कि जब उनके यूट्यूब चैनल BB Ki Vines पर करीब 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो चुके थे, तब वह अपनी मां को दिल्ली के मशहूर सरोजनी नगर मार्केट में शॉपिंग कराने ले गए थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वहां एक छोटी सी गलतफहमी की वजह से पुलिस उन्हें पकड़ लेगी।

लंबे बाल और बंदाना देखकर पुलिस को हुआ शक

भुवन के मुताबिक, उस समय वह लंबे बाल रखते थे और सिर पर बंदाना भी पहनते थे। सरोजनी नगर पहुंचते ही कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और देखते ही देखते उनके आसपास फैंस की भीड़ जमा हो गई।

भीड़ देखकर उनकी मां भी थोड़ा घबरा गईं। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची। भुवन का लुक और आसपास की भीड़ देखकर पुलिसवालों को शक हुआ कि शायद वह कोई जेबकतरा हैं।

भुवन ने बताया कि पुलिसकर्मी उन्हें कॉलर पकड़कर अपने साथ ले गए और पूछताछ करने लगे कि उन्होंने किसी की जेब तो नहीं काटी है। भुवन ने पुलिस को समझाने की कोशिश की कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

बाहर फैंस लगा रहे थे भुवन के नाम के नारे

सबसे मजेदार बात यह थी कि जिस समय पुलिस भुवन से पूछताछ कर रही थी, उसी दौरान बाहर मौजूद फैंस लगातार उनका नाम पुकार रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भुवन को छोड़ दिया।

इस घटना का उनकी मां पर भी गहरा असर पड़ा। घर लौटते समय भुवन ने कार के रियर-व्यू मिरर में अपनी मां को देखा तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्हें समझ आ गया था कि उनके बेटे ने नौकरी के बजाय अपने जुनून को चुनकर गलत फैसला नहीं किया।

अब एक्टिंग में भी बना रहे हैं पहचान

भुवन बाम अब डिजिटल दुनिया के साथ-साथ एक्टिंग में भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। वह जल्द ही पीरियड ड्रामा सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में लीड रोल में नजर आएंगे।

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। इसमें भुवन के साथ रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज 11 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts