spot_img
बुधवार, अगस्त 19, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Raj Kundra ने जेल के उन मुश्किल दौर को किया याद करते हुए कहा, “अफ़वाहों ने जीना कर दिया था दुशवार”

Raj Kundra Jail Story: बिजनेसमैन और अभिनेता राज कुंद्रा ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साल 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल में कई दिन बिताने पड़े थे। इसी दौरान उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आईं। अब एक इंटरव्यू में राज ने बताया कि इन खबरों का उन पर बेहद गहरा असर पड़ा था।

तलाक की खबर सुनकर पूरी रात नहीं सोए

राज ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह जेल की परिस्थितियों से पहले ही मानसिक दबाव में थे। इसी बीच उन्हें मीडिया के जरिए खबर मिली कि शिल्पा उन्हें छोड़ना चाहती हैं और दोनों का तलाक होने वाला है।

राज के मुताबिक, यह खबर सुनकर वह पूरी तरह टूट गए। उन्होंने बताया कि उस रात उन्हें नींद नहीं आई और उनके मन में जिंदगी खत्म करने का ख्याल आया। उनके लिए पत्नी और परिवार सबसे महत्वपूर्ण थे, इसलिए शिल्पा के साथ रिश्ता खत्म होने की अफवाह ने उन्हें बेहद परेशान कर दिया था।

शिल्पा के फोन ने बदल दिया पूरा नजरिया

राज ने बताया कि अगले दिन उनकी शिल्पा से फोन पर बात हुई। शिल्पा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि तलाक की खबर पूरी तरह गलत है और वह उनके साथ हैं। उन्होंने राज को भरोसा रखने और अफवाहों की चिंता नहीं करने के लिए कहा।

राज के अनुसार, शिल्पा की इस बातचीत के बाद उन्हें काफी हिम्मत मिली। उन्हें लगा कि दुनिया चाहे उनके बारे में कुछ भी कहे, लेकिन अगर उनका परिवार उनके साथ खड़ा है तो वह मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं।

2021 में पोर्नोग्राफी मामले में हुई थी गिरफ्तारी

राज कुंद्रा को 2021 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कथित अश्लील कंटेंट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। जांच मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए कथित तौर पर अश्लील सामग्री बनाने और उसकी आपूर्ति से जुड़े आरोपों को लेकर की गई थी।

फरवरी 2021 में मड आइलैंड स्थित एक बंगले पर पुलिस कार्रवाई के बाद जांच आगे बढ़ी थी। मामले की जांच में Hotshots और Bollyfame जैसे ऐप्स के नाम भी सामने आए। बाद में मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 20 सितंबर 2021 को राज कुंद्रा को जमानत दे दी थी।

राज का यह खुलासा उस दौर के मानसिक दबाव को सामने लाता है, जब कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनके निजी जीवन को लेकर चल रही अफवाहों ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts