Bollywood News: बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनके सबसे भरोसेमंद साथी और बॉडीगार्ड Gurmeet Singh Jolly उर्फ शेरा हैं। हाल ही में शेरा ने अपना जन्मदिन मनाया, और इस खास मौके पर सलमान खान ने सोशल Media पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आए। फोटो में शेरा ने सलमान के कंधे पर हाथ रखा हुआ था, जिसने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया। तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, “Happy Birthday Shera” और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी टैग किया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
30 साल पुराना है भरोसे का रिश्ता
सलमान खान और शेरा का रिश्ता सिर्फ स्टार और बॉडीगार्ड तक सीमित नहीं है। दोनों पिछले लगभग 30 सालों से साथ हैं और हर मुश्किल वक्त में शेरा सलमान के साथ मजबूती से खड़े नजर आए हैं। यही वजह है कि इंडस्ट्री में उनकी दोस्ती को बेहद खास माना जाता है।शेरा कई इंटरव्यू में यह कह चुके हैं कि वह जिंदगीभर सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं, क्योंकि दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता भी दिखाई देता है।
पैपराजी पर नाराज हुए थे सलमान
बीते दिनों सलमान खान उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जाहिर की थी। कुछ फोटोग्राफर्स अस्पताल तक उनका पीछा करते नजर आए थे, जिससे अभिनेता काफी असहज दिखे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर काफी बहस हुई थी।
बड़े प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो Salman Khan आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक वह फिल्म Matrubhoomi: May War Rest In Peace में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ Chitrangda Singh अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी।इसके अलावा सलमान एक नई फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ Nayanthara नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन Vamshi Paidipally कर रहे हैं। फैंस अब सलमान के इन नए प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

