- विज्ञापन -
Home Entertainment शुक्रवार रिलीज़ धमाका: सिनेमाघरों में उतरेंगी 7 नई फिल्में, हॉरर-कॉमेडी और थ्रिलर...

शुक्रवार रिलीज़ धमाका: सिनेमाघरों में उतरेंगी 7 नई फिल्में, हॉरर-कॉमेडी और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का

3

Friday Release New Movies in box office: शुक्रवार यानी 15 मई को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल देखने को मिलने वाली है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। हॉरर, कॉमेडी, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है। अगर आप वीकेंड पर मूवी प्लान बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है।

हॉरर-कॉमेडी का तड़का: ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’

- विज्ञापन -

हॉरर कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए फिल्म “आईआईजेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज” एक मजेदार विकल्प हो सकती है। इस फिल्म में मोहन कपूर और अनुप्रिया गोयनका जैसे कलाकार नजर आएंगे। जॉम्बी थीम के साथ हल्के-फुल्के कॉमेडी मोमेंट्स इसे एंटरटेनिंग बनाते हैं।

संजय दत्त की थ्रिलर: ‘आखिरी सवाल’

इस शुक्रवार एक दमदार थ्रिलर फिल्म भी रिलीज हो रही है, जिसमें एक्शन और सस्पेंस का भरपूर डोज मिलेगा। फिल्म में Sanjay Dutt, अमित साध, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। लंबे विवादों के बाद यह फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों तक पहुंच रही है।

स्टार कास्ट वाली कॉमेडी: ‘पति पत्नी और वो दोनों’

फैमिली एंटरटेनर और कॉमेडी फिल्म “पति पत्नी और वो दोनों”में बड़ा स्टारकास्ट देखने को मिलेगा। इसमें Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan, Rakul Preet Singh और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर को पहले ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर: ‘नवगुंजर’

थ्रिल और दिमाग घुमा देने वाली कहानी पसंद करने वालों के लिए वगुंजर एक दिलचस्प फिल्म है। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर अपने रहस्यमयी प्लॉट के कारण चर्चा में है।

साउथ सिनेमा का हॉरर-थ्रिल पैक

तेलुगु फिल्म “शिवम शैवम: द 1989 फाइल केस” भी इस शुक्रवार रिलीज हो रही है, जो हॉरर और मिस्ट्री का मिश्रण है। वहीं Samantha Ruth Prabhu की तेलुगु फिल्म “मां इनती बंगाराम” में फैमिली ड्रामा और इमोशन का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

कन्नड़ रोम-कॉम: ‘लो नवीन’

कन्नड़ फिल्म “लो नवीन”एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें प्यार और हंसी का मजेदार तड़का लगाया गया है।

कुल मिलाकर कैसा रहेगा वीकेंड?

इस शुक्रवार का लाइनअप हर तरह के दर्शकों के लिए खास है,चाहे आपको हॉरर पसंद हो, कॉमेडी या इमोशनल ड्रामा। साफ है कि 15 मई को सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ और मनोरंजन दोनों भरपूर रहने वाले हैं।

 

- विज्ञापन -