spot_img
सोमवार, जुलाई 13, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Hema Malini Biopic: हेमा मालिनी ने बायोपिक के लिए चुना अपना पसंदीदा चेहरा, जानिए किस अदाकारा का लिया नाम

Hema Malini Biopic: दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर जब उनसे पूछा गया कि उनकी बायोपिक बने तो उनका किरदार कौन निभाए, तो उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम लिया। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर हेमा मालिनी की बायोपिक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दीपिका को बताया बेहतरीन विकल्प

एक बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने कहा, “अगर दीपिका चाहे तो वह मेरा किरदार निभा सकती हैं। वह एक खूबसूरत और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, फिलहाल उनकी बायोपिक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दोनों अभिनेत्रियों का है खास रिश्ता

हेमा मालिनी और दीपिका पादुकोण के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। वर्ष 2015 में हेमा मालिनी ने अपनी जीवनी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ के विमोचन के लिए दीपिका पादुकोण को ही चुना था। दोनों के बीच आपसी सम्मान और स्नेह कई मौकों पर देखने को मिला है।

दिलचस्प बात यह भी है कि दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में शांतिप्रिया का किरदार निभाया था, जिसे काफी हद तक हेमा मालिनी की ‘ड्रीम गर्ल’ वाली छवि से प्रेरित माना जाता है।

60 साल का शानदार फिल्मी सफर

हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह शास्त्रीय नृत्यांगना, फिल्म निर्माता और सक्रिय राजनीतिज्ञ भी हैं। उन्होंने 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद ‘सीता और गीता’, ‘शोले’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘जुगनू’ और ‘बागबान’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts