Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी अपकमिंग क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हुमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अगर उन्हें किसी सेलिब्रिटी का इंस्टाग्राम अकाउंट 24 घंटे के लिए हैक करने का मौका मिले, तो वह प्रियंका चोपड़ा का अकाउंट चुनेंगी।
प्रियंका चोपड़ा का Instagram क्यों करना चाहती हैं हैक?
एबीपी लाइव के शो ‘इनसाइड आउट’ में बातचीत के दौरान होस्ट मेघा प्रसाद ने हुमा से पूछा कि अगर उन्हें किसी बड़े स्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का मौका मिले, तो वह किसे चुनेंगी। इस सवाल पर कुछ पल सोचने के बाद हुमा ने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं बस ये देखना चाहती हूं कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के अंदर क्या चल रहा है। वो बहुत कूल हैं।” हुमा का यह जवाब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
‘EMI भरने के लिए फिल्में की हैं’
इंटरव्यू में हुमा कुरैशी से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सिर्फ पैसे कमाने के लिए कोई फिल्म साइन की है। इस पर उन्होंने बिना झिझक स्वीकार किया कि ऐसा उन्होंने किया है।
हुमा ने कहा, “हां, की है। EMI भी तो देनी होती है। हर इंसान EMI दे रहा है, मैं भी अभी दे रही हूं।” उनकी इस ईमानदारी की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।
प्रोड्यूसर बनने पर भी दिया मजेदार जवाब
जब होस्ट ने कहा कि अब तो वह प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं, इसलिए उनके पास काफी पैसा होगा, तो हुमा ने हंसते हुए जवाब दिया कि लोगों को लगता है कि प्रोड्यूसर के पास नोटों की थैलियां होती हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं होता।
इन फिल्मों में भी आएंगी नजर
‘बेबी डू डाई डू’ के अलावा हुमा कुरैशी जल्द ही सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी, जो 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्मों में ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ भी शामिल हैं।

