spot_img
गुरूवार, अगस्त 20, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

रामदेव के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार,कहा- मुझे नैतिकता मत सिखाइए

Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका सामना योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी से हुआ है। रामदेव ने कंगना के Gen Z को लेकर दिए गए ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान की आलोचना की थी। इसके जवाब में कंगना ने सोशल मीडिया पर उन्हें तीखा जवाब दिया।

कंगना ने रामदेव को क्या कहा?

कंगना ने इंस्टाग्राम पर बाबा रामदेव को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उनके चरित्र को लेकर सलाह नहीं देनी चाहिए। उन्होंने रामदेव की टिप्पणियों को लेकर उनकी निजी जिंदगी और पुराने विवादों का भी जिक्र किया।

कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि बाबा जी उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने न देखें। उन्होंने आगे कहा कि उनके बारे में सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर राय बनाई जा सकती है, लेकिन वह खुद तथ्यों के आधार पर बात कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ किसी तरह का ‘फ्रॉड’ साबित नहीं हुआ है और इसी अंदाज में उन्होंने रामदेव को ‘कैरेक्टर लेसन’ न देने की सलाह दी।

बाबा रामदेव ने कंगना पर क्या कहा था?

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बाबा रामदेव से कंगना के Gen Z को ‘गटर जेनरेशन’ कहने वाले बयान पर सवाल किया गया था। उन्होंने कंगना की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि भारत के युवाओं के बारे में इस तरह बोलना मानसिक संतुलन खोने जैसा है।

रामदेव ने यह भी सवाल उठाया कि कंगना की ऐसी टिप्पणी पर उनकी पार्टी को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं के प्रति इस तरह की भाषा को उचित नहीं बताया।

जंतर-मंतर प्रदर्शन से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा विवाद NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद सामने आया। कंगना ने प्रदर्शन में शामिल कुछ युवा महिलाओं की आलोचना करते हुए उन्हें ‘जेनरेशन गटर’ कहा था।

कंगना पहले भी छात्र प्रदर्शन और उससे जुड़े वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। अब बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद दोनों के बीच बयानबाजी ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts