spot_img
गुरूवार, जुलाई 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

बड़े पर्दे पर भी वही खौफ और भौकाल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पर CBFC की नजर, A सर्टिफिकेट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

Bollywood News: ओटीटी की सबसे लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी है। टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। अब फिल्म को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है कि क्या इसे A (Adults Only) सर्टिफिकेट मिलेगा।

शुरुआत से ही A सर्टिफिकेट को ध्यान में रखकर बनी फिल्म

फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह ने साफ कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही फिल्म को एडल्ट्स ऑनली सर्टिफिकेट को ध्यान में रखकर बनाया है। उनका कहना है कि ‘मिर्जापुर’ की पहचान उसकी बेबाक भाषा, हिंसा और दमदार कहानी है। ऐसे में फिल्म की असली आत्मा को बदलना सही नहीं होता।

उन्होंने बताया कि फिल्म बनाते समय CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) की गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि नियमों का पालन भी हो और कहानी का असर भी बरकरार रहे।

‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों से मिली प्रेरणा

गुरमीत सिंह का मानना है कि अब भारतीय दर्शक पहले की तुलना में ज्यादा परिपक्व हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है, जिससे यह साबित होता है कि वयस्क दर्शकों के लिए बनी फिल्मों की भी थिएटर में अच्छी जगह है।यही वजह है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को भी बिना उसकी पहचान बदले बड़े पर्दे पर पेश किया जा रहा है।

दमदार स्टारकास्ट फिर करेगी वापसी

फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा रसिका दुगल, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, मोहित मलिक, हर्षिता शेखर गौर और सोनल एस. चौहान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।फिल्म में ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का ऐसा नया अध्याय देखने को मिलेगा, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके निर्माता हैं।

यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि बड़े पर्दे पर भी ‘मिर्जापुर’ का वही भौकाल देखने को मिलेगा, जिसने इसे ओटीटी की सबसे चर्चित क्राइम फ्रेंचाइजी बनाया।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts