Raksha Bandhan Bollywood: Anupam Kher ने सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि राखी का धागा सिर्फ भाई की रक्षा के वचन का प्रतीक नहीं है, बल्कि बहन की खुशियों, सम्मान और विश्वास के साथ हमेशा खड़े रहने का संकल्प भी है। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी।
जेनेलिया ने भाई संग शेयर किया वीडियो
Genelia D’Souza ने अपने भाई नाइजेल डिसूजा के साथ एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह भाई को राखी बांधती नजर आईं। मजेदार अंदाज में उन्होंने बताया कि दोनों के बीच हर साल होने वाली नोकझोंक इस बार भी जारी रही। उन्होंने भाई को प्यार जताते हुए कहा कि वह हमेशा उसके साथ खड़ी रहेंगी।
सुनील शेट्टी ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
Suniel Shetty ने रक्षाबंधन पर अपनी बहनों के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि कुछ रिश्ते कभी नहीं बदलते, सिर्फ तस्वीरें बदलती हैं। अभिनेता ने अपनी बहनों को अपनी जिंदगी में हमेशा ‘घर’ का हिस्सा बताया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
कंगना ने भाई के लिए लिखी दिल की बात
Kangana Ranaut ने भी भाई को राखी बांधते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। ब्लू साड़ी में नजर आईं कंगना ने भाई के लिए खास संदेश लिखा। उन्होंने प्रार्थना की कि प्यार का यह बंधन हमेशा भाई की रक्षा करे और वह माता-पिता की सेवा करते हुए परिवार का नाम रोशन करें।
रिद्धिमा और प्रिया दत्त ने ताजा कीं बचपन की यादें
Riddhima Kapoor Sahni ने भाई रणबीर कपूर के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी और अपना प्यार जताया।
वहीं, Priya Dutt ने भाई संजय दत्त के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बचपन की यादों, हंसी-मजाक और भाई-बहन के रिश्ते की खास बॉन्डिंग को याद करते हुए संजय दत्त को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

