spot_img
मंगलवार, जुलाई 14, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Real Estate Investment: अयोध्या के बाद रणबीर कपूर ने खरीदी इस शहर में 25 एकड़ जमीन,जानिए कितने का किया इन्वेस्टमेंट

Real Estate Investment: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट लिस्ट में एक और बड़ी संपत्ति जोड़ ली है। CRE Matrix के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, उन्होंने पुणे के मुल्शी इलाके में करीब 25.7 एकड़ जमीन 16.42 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस डील का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल 2026 को पूरा हुआ।

चार प्लॉट में खरीदी गई जमीन

दस्तावेजों के मुताबिक, यह जमीन पिंपरी गांव में स्थित चार सटे हुए प्लॉट्स में फैली हुई है। पहला प्लॉट 21,400 वर्गमीटर का है, जिसे 3.31 करोड़ रुपये में खरीदा गया। दूसरा 29,900 वर्गमीटर का प्लॉट 4.62 करोड़ रुपये में, तीसरा और सबसे बड़ा 43,800 वर्गमीटर का प्लॉट 7.07 करोड़ रुपये में तथा चौथा 8,900 वर्गमीटर का प्लॉट 1.39 करोड़ रुपये में खरीदा गया। पूरी डील में 82.13 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी अदा की गई।

अयोध्या में भी किया था निवेश

यह 2026 में रणबीर कपूर का पहला बड़ा रियल एस्टेट निवेश नहीं है। इससे पहले उन्होंने अयोध्या में ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में 2,134 वर्गफुट का प्रीमियम प्लॉट करीब 3.31 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह 75 एकड़ में फैला लग्जरी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ क्लब हाउस और लग्जरी होटल भी विकसित किया जा रहा है।

रणबीर ने उस समय कहा था कि अयोध्या उनके लिए सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परिवार की विरासत का हिस्सा है और यह जगह भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है।

‘रामायण’ में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी, यश समेत कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts