spot_img
Thursday, May 28, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Ranveer Singh पर बैन विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी, कहा- उम्मीद है मामला जल्द सुलझेग

FWICE Ban Ranveer Singh: फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फेड्रेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इस मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया है। अब इस पूरे विवाद पर अभिनेता मनोज बाजपेयी का रिएक्शन सामने आया है।

सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर बहस जारी है। कई लोग FWICE के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कई इसे फिल्म इंडस्ट्री और वर्कर्स के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं।

मनोज बाजपेयी ने क्या कहा?

पीटीआई से बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा कि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही हासिल कर रहे हैं और पूरी सच्चाई किसी के सामने नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि इंडस्ट्री के लोग भी सोशल मीडिया पर ही पढ़ रहे हैं और हमारे पास इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन एक कलीग और फ्रेटर्निटी मेंबर होने के नाते हमें उम्मीद है कि यह मामला जल्द सुलझ जाएगा।”

मनोज के इस बयान को काफी संतुलित माना जा रहा है, जहां उन्होंने किसी पक्ष में खुलकर बोलने के बजाय विवाद खत्म होने की उम्मीद जताई।

संजय गुप्ता ने उठाए सवाल

इससे पहले फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने FWICE के फैसले पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि किसी बड़े स्टार को बैन करने का असर सिर्फ उस अभिनेता पर नहीं पड़ता, बल्कि सेट पर काम करने वाले सैकड़ों वर्कर्स की कमाई पर भी असर पड़ता है।

उन्होंने लिखा, “जब एक ए-लिस्ट हीरो शूट करता है तो 300 से ज्यादा वर्कर्स सेट पर काम करते हैं। उन्हें बैन करके सिर्फ स्टार नहीं बल्कि उन वर्कर्स की आमदनी भी रोकी जा रही है। इसका क्या मतलब बनता है?”

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल में फरहान अख्तर ने डॉन 3 विवाद को लेकर FWICE से संपर्क किया था। आरोप है कि रणवीर सिंह शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले फिल्म से बाहर हो गए थे, जिससे मेकर्स को भारी नुकसान हुआ।

FWICE के अध्यक्ष अशोक पंडित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संस्था ने रणवीर सिंह को तीन नोटिस भेजे थे और बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

बाद में रणवीर की ओर से जवाब आया कि यह मामला FWICE के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता और संस्था को इसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

फरहान अख्तर को हुआ करोड़ों का नुकसान

बताया जा रहा है कि इस विवाद के चलते फरहान अख्तर को करीब 45 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है। डॉन 3 की घोषणा अगस्त 2023 में की गई थी, जिसमें रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया गया था।

इससे पहले डॉन का किरदार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान निभा चुके हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts