spot_img
Friday, May 22, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Birthday Special: Shefali Shah की ये दमदार प्रोजेक्ट जिन्होंने बनाया उनको OTT Queen

Shefali Shah हिंदी सिनेमा और OTT की सबसे दमदार अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शेफाली ने फिल्मों और वेब सीरीज में शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई है। 22 मई को अपना 53वां जन्मदिन मना रहीं शेफाली आज OTT की सबसे भरोसेमंद और प्रतिभाशाली कलाकारों में शामिल हैं। आइए जानते हैं उनकी उन शानदार फिल्मों और सीरीज के बारे में, जिन्हें आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं।

Darlings

Alia Bhatt और Vijay Varma स्टारर इस डार्क कॉमेडी फिल्म में शेफाली शाह ने आलिया की मां का किरदार निभाया था। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और इमोशनल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे को अनोखे अंदाज में दिखाती है। यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है।

Human

इस मेडिकल थ्रिलर सीरीज में शेफाली शाह ने डॉ. गौरी नाथ का रोल निभाया था। कहानी मेडिकल ट्रायल्स और हेल्थ इंडस्ट्री के काले सच को दिखाती है। उनकी दमदार एक्टिंग ने इस सीरीज को और भी प्रभावशाली बना दिया। सीरीज में Kirti Kulhari और Ram Kapoor भी नजर आए थे। इसे JioHotstar पर देखा जा सकता है।

Jalsa

Vidya Balan के साथ शेफाली शाह की यह फिल्म काफी चर्चित रही थी। इसमें उन्होंने रुखसाना मोहम्मद का किरदार निभाया था। फिल्म एक हादसे के बाद बदलते रिश्तों और अपराधबोध की कहानी दिखाती है। यह फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है।

Ajeeb Daastaans

इस एंथोलॉजी फिल्म में शेफाली शाह ने एक ऐसी शादीशुदा महिला का किरदार निभाया, जो अपनी जिंदगी की परेशानियों के बीच नए रिश्ते की ओर बढ़ती है। फिल्म में उनके साथ Manav Kaul भी नजर आए थे। इसे Netflix पर देखा जा सकता है।

Delhi Crime

शेफाली शाह के करियर की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक। इसमें उन्होंने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया था। यह सीरीज दिल्ली के चर्चित निर्भया केस पर आधारित थी और इसे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड भी मिला था। शेफाली की एक्टिंग की दुनियाभर में तारीफ हुई थी। यह सीरीज भी Netflix पर मौजूद है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts