spot_img
सोमवार, अगस्त 17, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

शिवांगी जोशी ने बचपन के दर्दनाक राज से उठाया पर्दा, ‘मामा जी’ की हरकतों को याद कर छलके आंसू

Entertainment News:‘लॉक अप 2’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज सामने ला रहे हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। अब टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी अपने बचपन से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक अनुभव साझा किया है। शो में उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ कथित तौर पर यौन शोषण की कोशिश की गई थी।

शिवांगी ने अपनी बात रखते हुए उन लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें इस घटना के बारे में बोलने की हिम्मत दी। अपनी कहानी बताते हुए एक्ट्रेस भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू भी नजर आए।

मां के मुंहबोले भाई को कहती थीं ‘मामा जी’

शिवांगी ने बताया कि जिस शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की, वह उनकी मां का मुंहबोला भाई था। वह उसे ‘मामा जी’ कहती थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, यह घटना उस समय की है जब वह मुंबई जाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही थीं।

शिवांगी ने बताया कि उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि अगर वह मुंबई जाकर एक्टर बनना चाहती हैं तो उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ गाड़ी चलाना भी आना चाहिए। इसके बाद उसने उन्हें अपनी गोद में बैठाया और ड्राइविंग समझाने लगा। उस समय शिवांगी काफी छोटी थीं और उन्हें ठीक से समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें यह सब असहज और गलत महसूस होने लगा।

बॉम्बे में ऐसा होता है’ कहकर डराने की कोशिश

शिवांगी ने एक दूसरे कथित घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक रात जब उनके माता-पिता घर पर नहीं थे, एक व्यक्ति वहां आया। उसने उन्हें एक्टिंग इंडस्ट्री और इंटीमेट सीन को लेकर ऐसी बातें बतानी शुरू कीं, जिससे वह डर गईं।

शिवांगी के मुताबिक, वह व्यक्ति उनके करीब आने लगा और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने विरोध करते हुए उसे धक्का दे दिया। इसके बाद वह व्यक्ति कथित तौर पर गुस्सा हो गया और शिवांगी को नीचे गिरा दिया।

माता-पिता के पहुंचते ही बदल गया पूरा माहौल

शिवांगी ने बताया कि इसी दौरान उनके माता-पिता समय पर घर लौट आए। उन्होंने उस व्यक्ति को जमकर फटकारा और घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद शिवांगी इतनी डर गई थीं कि कुछ दिनों तक स्कूल भी नहीं गईं।

एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के बाद उनके माता-पिता उन्हें लेकर और ज्यादा सतर्क और प्रोटेक्टिव हो गए। शिवांगी की कहानी ने शो में मौजूद लोगों के साथ-साथ दर्शकों को भी भावुक कर दिया। उन्होंने जिस तरह अपने पुराने दर्द के बारे में खुलकर बात की, वह उनके लिए आसान नहीं रहा होगा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts