spot_img
बुधवार, अगस्त 12, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Swara Bhasker: मुस्लिम से शादी और वजन बढ़ने पर ट्रोलिंग, स्वरा ने कहा- ‘मेरी जिंदगी आपकी आंखों के लिए नहीं चल रही’

Swara Bhasker Body Shaming: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह कई बार सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। खासतौर पर मुस्लिम नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी के बाद उन्हें निशाना बनाया गया। बेटी के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर भी सोशल मीडिया पर उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी बात रखी है।

‘मेरी जिंदगी आपकी आंखों के लिए नहीं चल रही’

जय मदान के पॉडकास्ट में स्वरा भास्कर से बॉडी शेमिंग को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति के वजन से इतनी परेशानी क्यों होती है। उन्होंने साफ कहा, “मेरी जिंदगी आपकी आंखों के लिए नहीं चल रही है।”

स्वरा ने यह भी कहा कि अगर किसी को केवल ग्लैमरस और सेक्सी लड़कियां देखनी हैं तो वह उनके सोशल मीडिया पेज पर क्यों आता है।

बच्चे के बाद बदलती है महिलाओं की बॉडी

स्वरा ने बताया कि उनकी बेटी को जन्म दिए करीब ढाई साल हो चुके हैं और बच्चे के बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव होना बिल्कुल सामान्य है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में लोग लंबे समय तक युवावस्था को बनाए रखने के लिए बोटॉक्स, इंजेक्शन और प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं, लेकिन जिंदगी का स्वभाव ही बदलना है।

एक्ट्रेस ने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं पर वजन कम करने और पहले जैसा दिखने का अतिरिक्त दबाव नहीं होना चाहिए।

‘मुस्लिम से शादी करके मोटी हो गई’

स्वरा ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी बिना मेकअप वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हुई थी। इसके बाद ट्रोल्स ने उनकी पुरानी तस्वीरों से तुलना करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और यहां तक कहा कि मुस्लिम से शादी करने के बाद वह मोटी और भद्दी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इन टिप्पणियों से उनके पति फहाद अहमद भी परेशान हुए थे।

2023 में की थी फहाद से शादी

स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को फहाद अहमद से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। सितंबर 2023 में दोनों बेटी राबिया के माता-पिता बने। स्वरा ने कहा कि वह अब अपने शरीर को लेकर किसी के बनाए पैमाने के अनुसार नहीं चलेंगी और अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करेंगी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts