spot_img
शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

OTT Weekend Watchlist:,जानिए इस वीकेंड की सबसे दमदार रिलीज़,इस हफ्ते क्या देखें और क्या छोड़ दें? यहां मिलेगी पूरी लिस्ट

Entertainment News: अगर आप भी वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ कुछ अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते आपके पास कई नए ऑप्शन मौजूद हैं। नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, जियो हॉटस्टार और थिएटर में अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। लेकिन हर रिलीज़ देखने लायक हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए यहां जानिए इस वीकेंड की बेस्ट और स्किप करने वाली रिलीज़ की आसान लिस्ट।

ये फिल्में हैं वीकेंड की बेस्ट चॉइस

इक्का (Netflix)

अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा पसंद है तो ‘इक्का’ इस वीकेंड की शानदार पसंद हो सकती है। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर वकील के किरदार में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। मजबूत कहानी और कोर्टरूम की दिलचस्प बहस इसे देखने लायक बनाती है।

धमाल 4 (Theatres)

कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ‘धमाल 4’ अच्छा विकल्प है। अजय देवगन, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की तिकड़ी दर्शकों को खूब हंसा रही है। परिवार के साथ हल्की-फुल्की मनोरंजन वाली फिल्म देखने का मन है तो इसे थिएटर में देखा जा सकता है।

पति पत्नी और वो दो (Netflix)

रोमांटिक कॉमेडी के शौकीनों के लिए आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी की यह फिल्म अच्छा मनोरंजन देती है। अगर थिएटर में मिस कर चुके हैं तो अब इसे आराम से घर बैठे देख सकते हैं।

बाल्टी (Sony LIV)

मलयालम एक्शन ड्रामा ‘बाल्टी’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ओटीटी पर इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हिंदी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होने के कारण इसे आसानी से देखा जा सकता है।

इन रिलीज़ को चाहें तो कर सकते हैं स्किप

पेद्दी

राम चरण और जान्हवी कपूर की यह फिल्म फिलहाल हिंदी में उपलब्ध नहीं है। अगर आप सबटाइटल्स के साथ फिल्में देखने के शौकीन नहीं हैं, तो इसके हिंदी रिलीज़ का इंतजार करना बेहतर रहेगा।

लेनिन

अखिल अक्किनेनी की तेलुगु फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए अभी यह सीमित विकल्प है। भाषा की वजह से कई लोग इसे फिलहाल स्किप कर सकते हैं।

ईविल डेड बर्न

अगर हॉरर फिल्में आपकी पसंद नहीं हैं तो यह फिल्म आपके लिए नहीं है। हालांकि हॉरर जॉनर के फैंस इसे जरूर पसंद कर सकते हैं।

लैंड ऑफ फुटबॉल

यह एक मलयालम डॉक्यूमेंट्री है, जो फुटबॉल प्रेमियों और डॉक्यूमेंट्री देखने वालों के लिए दिलचस्प हो सकती है। लेकिन अगर आप हल्का-फुल्का मनोरंजन चाहते हैं तो इसे बाद के लिए छोड़ सकते हैं।

वीकेंड के लिए क्या है सबसे बढ़िया विकल्प?

अगर इस वीकेंड केवल दो फिल्में चुननी हों, तो इक्का’ और ‘धमाल 4’ सबसे मजबूत विकल्प नजर आते हैं। वहीं रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ‘पति पत्नी और वो दो’ और एक्शन ड्रामा के लिए ‘बाल्टी’ भी अच्छी पसंद साबित हो सकती है। बाकी रिलीज़ आपकी भाषा और पसंद के अनुसार देखी जा सकती हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts