Health Tips: पहले फैटी लिवर ज्यादातर उन लोगों में देखा जाता था जो ज्यादा शराब पीते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। आजकल कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वजह साफ है,खानपान और लाइफस्टाइल। जंक फूड, तला-भुना खाना और कम शारीरिक गतिविधि धीरे-धीरे लिवर पर असर डाल रहे हैं।
घबराने की जरूरत नहीं, शुरुआती स्टेज में सुधार संभव है
आयुर्वेदिक डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती स्टेज में सुधार संभव है।अगर फैटी लिवर ग्रेड 1 या 2 है, तो इसे दवाइयों के साथ-साथ लाइफस्टाइल सुधारकर काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर रॉबिन शर्मा का कहना है कि सिर्फ दो आसान आदतें अपनाकर कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस किया जा सकता है।
पहला कदम: एक आसान हर्बल ड्रिंक की आदत डालें
घर पर एक साधारण आयुर्वेदिक हर्बल पाउडर तैयार किया जा सकता है। इसमें भूमिआंवला, आंवला, कुटकी, हल्दी और सौंठ जैसी चीजें मिलाई जाती हैं। ये सभी चीजें लिवर को सपोर्ट करने और शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करती हैं।
इसे पीने का तरीका भी आसान है
सुबह एक कप पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच यह पाउडर डाल दें। इसे कुछ मिनट उबालकर छान लें और चाय की जगह पी लें। धीरे-धीरे यह आदत शरीर को हल्का और बेहतर महसूस कराने लगती है।
दूसरा जरूरी कदम: खाने-पीने की आदत बदलें
सिर्फ हर्बल ड्रिंक से काम नहीं चलेगा। डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। मैदा, ज्यादा तेल वाला खाना और शराब जैसी चीजों से दूरी बनानी होगी। साथ ही देर रात खाना खाने की आदत भी छोड़नी होगी, वरना असर कम हो सकता है।
ये चीजें कैसे मदद करती हैं?
आंवला शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, हल्दी सूजन कम करती है, कुटकी फैट को ब्रेक करने में सहायक है और सौंठ पाचन को सुधारती है। भूमिआंवला लिवर को सपोर्ट देता है।यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की सलाह लेना सबसे सही और जरूरी कदम है।
Disclaimer:इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। The Mid Post इसकी पुष्टि नहीं करता है।

