spot_img
शनिवार, सितम्बर 26, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Asian Games 2026: भारत-अफगानिस्तान में जाने कब होगी भिड़ंत, जानें मैच का समय और लाइव स्ट्रीमिंग

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 28 सितंबर को दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

अफगानिस्तान से होगा भारत का पहला मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा। अफगानिस्तान ग्रुप ए में दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि नेपाल तीन अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। भारत-अफगानिस्तान मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

गोल्ड पर होगी टीम इंडिया की नजर

भारतीय टीम एशियन गेम्स में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरी है। टूर्नामेंट से पहले भारत ने मेजबान जापान के खिलाफ बारिश से प्रभावित 5-5 ओवर का अभ्यास मुकाबला खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने दो रन से जीत दर्ज की थी।

कब और कहां देखें लाइव मैच?

भारत और अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार, 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस सुबह 9:30 बजे होगा। इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर भारतीय टीम में शामिल हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts