spot_img
Wednesday, June 24, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप का शेड्यूल जारी,ग्रुप डी में भारत

हॉकी विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम Group-D में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है। वहीं Group-A में ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला करेगी। Group-B में बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान की टीम रहेंगी और Group-C में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली की टीम है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच होगा।  

टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है। ऐसे में हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को Group A में अर्जेंटीना, फ्रांस और चिली के साथ रखा गया है। जबकि पिछली बार की चैंपियन बेल्जियम ग्रुप बी में एशिया की चैंपियन दक्षिण कोरिया, जर्मनी और जापान के साथ है।

कितनी बार हॉकी विश्व कप जीत पाई टीम इंडिया 
हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया की जीत की बात करें तो 52 साल के इतिहास में भारतीय टीम सिर्फ एक बार खिताब जीत पाई है। 1975 में भारतीय टीम मलेशिया में चैंपियन बनी थी। इससे पहले 1973 में भारत दूसरे स्थान पर रहा था। बता दें कि साल 1971 में हॉकी विश्व कप पहली बार आयोजित हुआ था और टीम इंडिया तीसरे स्थान पर रही थी। इस बार भारत में चौथी बार टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भारत हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। वैसे तो हॉकी भारत की राष्ट्रीय खेल है लेकिन पाकिस्तान हॉकी विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार जीत हासिल की है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts