spot_img
Tuesday, May 19, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

एस्टोनिया को हराने के बाद टर्किश कप में अब भारतीय महिला फुटबाल टीम के सामने हांगकांग की चुनौती

भारतीय महिला फुटबाल टीम टर्किश कप में वापसी करने के लिए मैदान में उतरेगी। पहले मैच में एस्टोनिया को हराने के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम टर्किश कप के दूसरे मैच में आज हॉन्ग कॉन्ग से भिड़ेगी। भारत ने पहले मैच में

एस्टोनिया को 4-3 से हराया था जो सीनियर महिला टीम की किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ पहली जीत थी।
इस जीत से छाओबा देवी की कोचिंग वाली भारतीय फुटबाल टीम का मनोबल बढ़ा होगा। फीफा रैंकिंग में 79वें स्थान पर काबिज हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत का ये पांचवां मैच होगा। भारत ने पिछले चारों मैच जीते हैं जिनमें 11 गोल दागे और दो गोल गंवाए।

आखिरी बार 2019 में एक दोस्ताना मुकाबले में भारत ने प्यारी शाशा के गोल के दम पर जीत दर्ज की थी। प्यारी ने एस्टोनिया के खिलाफ पहले मैच में भी गोल दागा था। भारत इस समय तीन अंक और प्लस एक का गोल औसत लेकर तालिका में शीर्ष पर है जबकि हॉन्ग कॉन्ग का खाता भी नहीं खुला है और वो आखिरी स्थान पर है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts